नोएडा। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान दिग्गज नेताओं के डीप फेक वीडियो बनाने के मामले सामने आ रहे हैं। पहले गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाने के मामला सामने आया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक डीप फेक वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपलोड कर दिया गया है। इस मामले में नोएडा एसटीएफ ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया और पोस्ट करने वाले आरोपी श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, 1 मई को नोएडा बरोला के रहने वाले श्याम किशोर गुप्ता ने एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो अपलोड किया था। इस डीप फेक वीडियो में पुलवामा के वीर जवानों की पत्नियों का मंगलसूत्र आदि की बात की जा रही है। नहीं चाहिए भाजपा। भाजपा हटाओ, देश बचाओ, आदि बातें कहीं जा रही हैं। ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करने वाले ने लिखा कि क्या यह वीडियो सही है। अगर सही है तो जनता अंधभक्त है।
वीडियो को यूपी भाजपा, पीएमओ, सीएम यूपी आदि को टैग किया गया है। नोएडा एसटीएफ के एसीपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि एसटीएफ की तरफ से इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में बरोला नोएडा के निवासी श्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह डीप फेक वीडियो एआई जेनरेटेड है।
-एजेंसी
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026
- Agra News: फेसबुक पर विज्ञापन क्लिक करना पड़ा भारी; साइबर ठगों ने एफडी तुड़वाकर बुजुर्ग के खाते से निकाले 9.80 लाख रुपये - October 19, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया ऐलान, ‘संविधान दिवस’ को जारी होगा ‘जन-मन का मैनीफेस्टो’ - October 19, 2026