जून में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीमों का ऐलान किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज इंग्लैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा की, इसके बाद आज अब से कुछ ही देर पहले साउथ अफ्रीका ने भी अपने 15 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसके बाद अब इंग्लैंड ने भी अपनी टीम घोषित कर दी है।
आईसीसी की ओर से एक मई इसके लिए आखिरी तारीख रखी गई है। हालांकि बाद में टीमें चाहें तो कुछ बदलाव कर सकती हैं। इस बीच इस बार के विश्व कप में भी जॉस बटलर ही इंग्लैंड टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं लंबे अर्से बाद जोफ्रा आर्चर भी खेलते हुए दिखाई देंगे।
विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ होगी टी20 सीरीज
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से बताया गया है कि विश्व कप के लिए जो टीम चुनी गई है, वहीं टीम इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज का भी हिस्सा रहेगी। इस सीरीज में चार मुकाबले खेले जाएंगे। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अपनी दाहिनी कोहनी की चोट से उबर गए हैं और उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
इससे पहले जोफ्रा आर्चर ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच मार्च 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। टीम में टॉम हार्टले और विल जैक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किए गए हैं, जिन्होंने पहले किसी आईसीसी विश्व टूर्नामेंट में भाग नहीं लिया है। अब उन्हें मौका दिया जा रहा है।
– एजेंसी
- गोवा में राहुल गांधी का पीएम मोदी, अमित शाह और CEC पर तीखा हमला; कहा— ‘वोट चोरी’ की प्लानिंग करते हैं नरेंद्र मोदी - October 18, 2026
- ‘नामर्द’ कहकर किया था अपमानित, सदमें में युवक की हुई थी मौत; झांसी कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट - October 18, 2026
- भाजपा को डर है कि कहीं इस बार रावण के साथ ‘राम मंदिर चोरी’ से आहत कहीं कोई श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का पुतला न फूंक दे: अखिलेश यादव - October 18, 2026