भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा 37 साल के हो गए हैं। रोहित ने इस खास दिन को अपनी वाइफ रितिका सजदेह और कुछ खास दोस्तों के संग सेलिब्रेट किया। रोहित शर्मा इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के बाद रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले हैं। रोहित अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरेंगे। ऐसे में उनकी टीम चाहेगी कि लखनऊ के खिलाफ मैच में रोहित जन्मदिन के तोहफे के रूप में एक शानदार जीत दें।
लखनऊ और मुंबई का मुकाबला 30 अप्रैल को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि आईपीएल के 17 वें सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। हार्दिक पंड्या की कप्तानी टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन में मुंबई की टीम 9 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत दर्ज कर पाई है। इस तरह वह पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा ने टीम को पांच बार खिताबी जीत दिलाई है। इस लीग में रोहित के बाद सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी की ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में पांच बार आईपीएल विजेता बनाया है।
हालांकि, आईपीएल के 17 वें सीजन में ना ही धोनी और ना ही रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपने का फैसला किया, लेकिन उनका यह फैसला कारगर नहीं रहा। टीम को लगातार हार मिल रही है। वहीं सीएसके में धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को नया कप्तान बनाया गया है।
-एजेंसी
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026