इसराइल और हमास के बीच गाजा में संघर्ष विराम लागू कराने के लिए प्रयास जारी हैं. यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाता है तो इसराइल, दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ाह पर अपने हमले को टाल सकता है.
इसराइल के विदेश मंत्री इसराइल कैट्ज़ का कहना है कि यदि हमास अपने क़ब्ज़े में मौजूद बंधकों को रिहा कर देता है तो पहले से नियोजित इस हमले को टाला जा सकता है.
इसी बीच अमेरिकी विदेश मंत्री अरब देशों के राजनेताओं से वार्ता के लिए सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंच रहे हैं. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक़ एंटनी ब्लिंकन इस बात पर ज़ोर देंगे कि ये संघर्ष और इलाक़ों में ना फैले.
शनिवार को हमास ने दो बंधकों का वीडियो जारी कर उनके ज़िंदा होने का सबूत दिया था. वहीं दूसरी तरफ़ इसराइल में बंधकों की रिहाई को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं.
-एजेंसी
- बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में दर्दनाक हादसा: सावन के तीसरे सोमवार को मची भगदड़ में 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल - August 17, 2026
- जब अखिलेश यादव से युवती ने कहा—”आप मेरे कान की बाली ले लो, लेकिन सरकार बनाओ”, सपा प्रमुख ने दिया यह जवाब - August 17, 2026
- वाराणसी में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी गई तहरीर, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का लगाया गया गंभीर आरोप - August 16, 2026