पं. लच्छू महाराज जन्मोत्सव कार्यक्रम 31 अगस्त को लखनऊ में होगा। इस मौके पर हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री जानी-मानी अभिनेत्री सायरा बानो तथा ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी समेत 10 विभूतियों को पं. लच्छू महाराज सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसकी जानकारी पं. लच्छू महाराज बैले फाउंडेशन की ओर से दी गई।
सम्मान पाने वालों में जानी-मानी अभिनेत्री सायरा बानो, नई दिल्ली की पद्मभूषण उमा शर्मा (2015), रमा वैद्यनाथन नई दिल्ली (2016), जयपुर की पद्मश्री उमा डोगरे (2017), पद्मश्री हेमा मालिनी (2018), पद्मश्री सायराबानी (मुंबई), डा. संध्या पुरीचा एसएनए (2019), डा. मालविका मित्रा कोलकाता (2021), प्राची शाह मुंबई (2022), असीम बंधु भट्टाचार्य, मुंबई (2023), पंडित राजेन्द्र गंगानी जयपुर (2024) शामिल हैं।
कौन हैं पं. लच्छू महाराज?
लच्छू महाराज का जन्म यूपी के बनारस में 16 अक्टूबर 1944 को हुआ था। लच्छू महाराज तबला वादन में देश-विदेश में नाक कमाया। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था।
लच्छू महाराज के पिता का नाम वासुदेव महाराज था। लच्छू महाराज कुल 12 भाई-बहन थे। सभी भाई-बहनों में वह चौथे नंबर के थे। लच्छू महाराज का गोविंदा से भी रिश्ता है। दरअसल, लच्छू की बहन निर्मला ऐक्टर गोविंदा की मां हैं। लच्छू ने फ्रेंच महिला टीना से शादी की थी, जिनसे उनकी एक बेटी है, जिसका नाम नारायणी है।
मथुरा की सांसद हैं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी मथुरा की सांसद हैं। यहां से साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत चुकी हैं। इस बार भी हेमा मालिनी मथुरा से बीजेपी उम्मीदवार हैं।
-एजेंसी
- सांसद सतीश गौतम का बोले: सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ले रहे मुसलमान…अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?’ - March 16, 2026
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026