राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अयोध्या राम मंदिर के दौरे पर गरमाई राजनीति के बीच रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बड़ी बात कही है। महंत सत्येंद्र दास ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अयोध्या के राम मंदिर दौरे की खबरों पर कहा कि उन्होंने पहले भी घोषणा की थी, लेकिन नहीं आए। अब आ रहे हैं तो आने दीजिए। राम मंदिर में सबका स्वागत है। उनका भी स्वागत किया जाएगा। भगवान राम के दरबार में जो जिस प्रकार की भावना के साथ आते हैं, उन्हें उसी प्रकार का फल मिलता है। अगर वे आएंगे तो रामलला की ओर से उन्हें भी शुभकामनाएं और शुभ आशीर्वाद प्राप्त होगा।
दरअसल, प्रभु रामलला हमेशा से देश की चुनावी राजनीति को प्रभावित करते हैं। 500 सालों के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और वहां रामलाल की प्राण-प्रतिष्ठा का मुद्दा गरमाया। अब तक इस मुद्दे से तमाम विपक्षी दल बचते आ रहे थे लेकिन अब सूचना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अयोध्या में राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने आ सकते हैं। इसने माहौल और गरमा दिया है।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के राम मंदिर दर्शन के मुद्दे पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की भी प्रतिक्रिया सामने आई है आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि राम मंदिर में सबका स्वागत है प्रभु श्री राम सबके हैं और जो यहां पर आएगी उन्हें उचित सम्मान मिलेगा
चुनावी मैदान में उतरने से पहले राम का सहारा
राहुल गांधी के एक बार फिर अमेठी से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है। वहीं, रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। इन दोनों सीटों पर पांचवें चरण के तहत चुनाव होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि पांचवें चरण की चल रही नामांकन प्रक्रिया को लेकर अगले दो से तीन दिनों में राहुल-प्रियंका की यूपी में सक्रियता बढ़ सकती है। दोनों नेता इस क्रम में अयोध्या राम मंदिर दर्शन की प्लानिंग बना सकते हैं। इस प्रकार सुगबुगाहट ने राजनीतिक माहौल खासा गरमा दिया है।
-एजेंसी
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026