मैनपुरी। लोकसभा चुनाव 2024 के मैदान में पहली बार अखिलेश और डिंपल यादव की बेटी अदिति यादव नजर आईं। तो वहीं अब एक नए चेहरे की एंट्री हुई है। डिंपल यादव की छोटी बहन यानी अखिलेश यादव की साली पूनम रावत मैनपुरी पहुंचकर बहन चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। वे बहन डिंपल के चुनाव प्रचार में उनका साथ देंगी।
सेना से वीआरएस ले चुकीं पूनम रावत ने कहा कि पूरा विश्वास है कि डिंपल यादव को जीत मिलेगी। पूनम ने बताया कि वे यहां परिवार के नाते डिंपल यादव को सपोर्ट करने के लिए आई हैं। उन्होंने कहा कि वे ऐसी सरकार चाहतीं हैं, जो युवाओं के लिए काम करे। उन्होंने बताया कि वे फौज में थीं और 20 साल तक सेवाएं दी हैं।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ’राइज एंड फॉल 2′ में छलका प्रियंका चाहर चौधरी का दर्द: शो में खुद को बुली होता देख हुईं भावुक, मनीष कश्यप से बयां किया हाल - October 22, 2026
- आगरा का ललित लोधी मामला: राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को दिया निशुल्क कानूनी पैरवी का आश्वासन - October 22, 2026
- “मिशन 2027 के लिए बसपा की बिछने लगी बिसात: पहले टिकट बांटने की रणनीति से कितनी मजबूत होगी मायावती की पार्टी?” - October 22, 2026