आगरा: कमला नगर बाईपास पर सर्वोदय अस्पताल के सामने बुधवार की तड़के तीन बजे बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौके पर मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल पति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बताया गया है कि नगला रामबल के निवासी आकाश न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी अपने भाई की शादी में शामिल होकर पत्नी मीनू के साथ देर रात घर वापस आ रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दंपत्ति को बाइक समेत रौंद दिया। दुर्घटना में मीनू की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार सुबह आकाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
दुर्घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। उनका कहना था हादसे के आधे घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सुबह चार बजे पुलिस ने जाम खुलवाया।
दंपत्ति की मृत्यु की जानकारी होने पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कमला नगर सोवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
- यूपी की योगी सरकार ने 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात: सैलरी में 7000 तक का इजाफा, 50 लाख का बीमा और ‘यूपीकोस’ पोर्टल लॉन्च - September 3, 2026
- यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में, घर पर चल रहा इलाज; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले— घबराने की जरूरत नहीं - September 3, 2026
- आगरा के सुभाष बाजार में नाले पर बनी अवैध दुकानों पर नगर निगम का चला बुलडोजर: महिला की मौत के बाद बड़ी कार्यवाई - September 3, 2026