आगरा: थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार को किन्नरों पर जानलेवा हमला हुआ। हमले में एक किन्नर के गंभीर चोटें आई हैं। उसे तमंचे की बट से मारा गया, जिस गाड़ी में सवार होकर किन्नर बधाई लेने जा रहे थे। उस गाड़ी पर गोली भी चलाई गई।
पता चला है कि यह हमला किन्नरों के ही एक गुट ने किया। हमले के पीछे नेग मांगने के लिए इलाके को लेकर विवाद है।
अछनेरा निवासी सलमा किन्नर का आरोप है कि सोमवार को वे अपनी गाड़ी में अपने साथियों के साथ रुनकता के गेस्ट हाउस में बधाई लेने जा रहे थे। गाड़ी में चंचल, बबली, जितेंद्र, महेश और ड्राइवर मनोज थे। उनकी गाड़ी के आगे ऑटो रिक्शा में गुरु गोपाल किन्नर के चेले, चंद्रमुखी, मिथुन आदि थे। बीच रास्ते में नहर के पास एक कार उनकी कार के सामने आई। कार सवार ने उनकी कार पर गोली चलाई।
कार में सवार 5-6 लड़कों ने ऑटो रिक्शा पर हमला बोल दिया। चंद्रमुखी के चेहरे पर तमंचे की बट से वार किए। उसका पूरा मुंह फट गया है। मिथुन और समीर को भी गंभीर चोटें आई हैं। जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग गए। समीर का मोबाइल फोन भी छीन कर ले गए।
किन्नरों ने डीसीपी सिटी सूरज राय से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई। सलमा किन्नर ने तहरीर दी है। तहरीर में कुछ लोगों के नाम खोले हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही कार्रवाई होगी।
- आगरा में साइबर ठगी का अनोखा मामला: महज 12 रुपये का बकाया बिल चुकाने का झांसा देकर ठगों ने खाते से उड़ाए 28.19 लाख रुपये - September 23, 2026
- आगरा नगर निगम में सियासी संग्राम: शौचालय निर्माण का प्रस्ताव अटकाने से नाराज भाजपा पार्षद सुनील करमचंदानी ने नगर आयुक्त के चैंबर में दिया धरना - September 23, 2026
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026