श्रीलंका में रविवार को रेसिंग इवेंट के दौरान एक कार के बेकाबू होने की वजह से हुए हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. इस घटना में 18 लोग घायल भी हुए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा श्रीलंका के सेंट्रल हिल्स इलाके में हुआ.
सेना की ओर से बताया गया कि मरने वालों में रेस का आयोजन करवाने वाले अधिकारी, दर्शक और 8 साल की एक लड़की शामिल है.
रेस का आयोजन श्रीलंका की सेना ने दियातलावा में करवाया और यह श्रीलंका सेना का 28वां इवेंट था.
रेसिंग इवेंट को देखने के लिए करीब एक लाख दर्शक पहुंचे थे. हालांकि इस हादसे के बाद इवेंट को बीच में ही रद्द कर दिया गया. पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में रामलीला और जनकपुरी महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में: 1 अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव और 2 अक्टूबर को मचेगी सीता जन्मोत्सव की धूम - August 25, 2026
- “संगठन का अर्थ साथ चलना है”: आगरा सीड्स एंड पेस्टीसाइड एसोसिएशन के आत्मीय मिलन समारोह में व्यापारी एकता और सामाजिक सहभागिता पर जोर - August 25, 2026
- चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर…जौनपुर में तंज कसना लेखपाल को पड़ा भारी, फेसबुक पर पोस्ट लिखने के बाद प्रशासन ने किया सस्पेंड - August 25, 2026