फतेहपुर सीकरी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और सांसद राजकुमार चाहर के समर्थन में विजय संकल्प सभा
डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 अप्रैल, 2024 को यानी आज आ रहे हैं। वे रामवीर क्रीड़ा स्थल, किरावली में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ वायुसेना के पूर्व अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया भी होंगे। सभा में श्रोताओं को संकल्प दिलाया जाएगा कि भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर प्रत्याशी हैं। पार्टी ने उन पर दूसरी बार भरोसा जताया है।
पता चला है कि इस सभा में जैसे ही सांसद राजकुमार चाहर बोलेंगे, उन्हें हूट किया जा सकता है। इसके लिए घूंघट वाली महिलाएं तैयार की गई हैं। वे घूंघट में ही सभा में प्रवेश करेंगी। यह भी पता चला है कि ये महिलाएं कंडे छुपाकर ला सकती हैं। ये कंडे धातु खोजी यंत्र में पकड़ में नहीं आएंगे, इसलिए ले जाना आसान होगा।
जानकारों का कहना है कि जैसे—जैसे चुनाव का दिन आ रहा है, राजकुमार चाहर की स्वीकार्यता बढ़ रही है। वे गांवों में भी जनसंपर्क कर रहे हैं। यह बात विरोधी पक्ष को हजम नहीं हो रही है। इसलिए योगी आदित्यनाथ की सभा में हूट करके यह संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि जनता में विरोध है। याद रहे कि किरावली की सभा में ही चौधरी उदयभान सिंह को हूट किया गया था।
22 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है। देखना है कि स्वयं को भाजपा समर्थक के रूप में प्रचारित करने वाले रामेश्वर सिंह अपना नाम वापस लेते हैं या नहीं। यह तो सबको पता ही है कि वे भारतीय जनता पार्टी के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र हैं। चौ. बाबूलाल की फोटो लगाकर ही रामेश्वर सिंह चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। देखना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस प्रकरण पर सभा में क्या बड़ी बात कहते हैं। मुख्यमंत्री की सभा पर सबकी निगाह लगी हुई है।
- यूपी के बलरामपुर में बेकाबू कार ने दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को रौंदा; 3 की मौत व 4 घायल, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक - October 18, 2026
- आगरा में जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 का सीताराम मंदिर में भव्य स्वागत: महंत अनंत उपाध्याय ने पटका पहनाकर दिया आशीर्वाद - October 18, 2026
- नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतरीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत: टीआरपी के लिए महिला को बदनाम करने को बताया बेहद घटिया, चैनल प्रमुख से मांगी जिम्मेदारी - October 18, 2026