अमेरिका ने इसराइल को चेताया है कि अगर वह ईरान पर जवाबी कार्रवाई करेगा तो अमेरिका उसमें साथ नहीं देगा. व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. शनिवार देर शाम ईरान ने इसराइल पर 300 से अधिक ड्रोन और मिसाइलें दाग़ी थीं.
ईरान का कहना है कि यह हमला 1 अप्रैल को सीरिया में ईरान के दूतावास पर इसराइल के हमले के जवाब में किया गया था.
ईरान की तरफ़ से दाग़े गए लगभग सभी हमलावर ड्रोन और मिसाइलों को इसराइल ने अपने सहयोगियों अमेरिका और ब्रिटेन के साथ मिलकर हवा में ही मार गिराया था.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़ इस हमले के बाद इसराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इसराइल को अपनी प्रतिक्रिया में संयम से काम लेना चाहिए.
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक़ राष्ट्रपति जो बाइडन ने नेतन्याहू से कहा है कि उन्हें ‘बहुत ध्यानपूर्वक और रणनीतिक तरीक़े से सोचना चाहिए.’ये इसराइल पर अभी तक ईरान का पहला सीधा हमला था.
अमेरिका ने इसराइल पर हुए हमले के दौरान ईरान की तरफ़ से दाग़े गए क़रीब 80 ड्रोन और कम से कम छह बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है.
-एजेंसी
- ’क्या मुसलमानों पर से उठ गया भरोसा?’, मायावती ने अखिलेश यादव के ‘पीडीए रथ’ के रंग पर उठाए सवाल, कसा तंज - September 21, 2026
- नमो संवेदना दिवस: SVNM ट्रस्ट का २०० निःशुल्क नेत्र सर्जरी का संकल्प - September 21, 2026
- व्यापारी नेता और जनसेवा के दम पर ताल ठोंक रहे दावेदार: आगरा उत्तर सीट पर भाजपा के भीतर टिकट के लिए कड़ा मुकाबला - September 21, 2026