Hathras, Uttar Pradesh, India. समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता लाने तथा स्वीकार्यता बढ़ाने को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर सोमवार (21 जून) को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा । इस मौके पर स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वालों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा और इसके प्रति जागरूक भी किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन सम्बन्धी जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाने तथा परिवार नियोजन के समस्त साधनों के व्यापक प्रचार – प्रसार के लिए 21 जून को खुशहाल परिवार दिवस आयोजित किया जाएगा।
नोडल/ एसीएमओ डॉ डीके अग्रवाल ने बताया परिवार नियोजन एक ऐसा मुददा है, जिससे भविष्य का निर्माण होता है। इसलिये परिवार नियोजन की सुविधाओं को जन- जन तक पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग का दायित्व बनता है। इसी परिपेक्ष्य में 21 जून को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सभी आशा कार्यकर्ता को कम से कम एक-एक लाभार्थी को अंतरा इंजेक्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है | ऐसी महिलाएं जिनका प्रसव विगत एक वर्ष में हुआ है और वह उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) की श्रेणी में रही हों, नव विवाहित दंपति जिनका विवाह विगत एक वर्ष में हुआ हो ,योग्य दंपत्ति जिनके तीन या उससे अधिक बच्चे हों, ऐसे लोगों को परिवार नियोजन के लिये जागरूक किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मी कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए आने वाले दंपति व अन्य लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें इसे अपनाने के लिये प्रेरित करेंगे, जिससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके । खुशहाल परिवार दिवस पर परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त परिवार नियोजन के लिए उपलब्ध बास्केट ऑफ च्वॉइस , साधनों की जानकारी, भ्रांतियों को दूर करने, सेवाओं की उपलब्धता ,स्वीकार्यता ,प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी जाएगी।
- Ton Casino Favori Désormais Accessible Partout en Suisse avec Bonuskong Casino - October 26, 2026
- Analiza Gier, Bonusów i Pomocy Klienta w Wonaco Casino w Polsce - October 25, 2026
- Graj w Sloty na Prawdziwe Pieniądze i Wygraj Natychmiast w Bruce Bet Casino w Polsce - October 24, 2026