मुंबई पुलिस ने बताया है कि बांद्रा में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने रविवार की सुबह पांच बजे के करीब फायरिंग की है.
इस घटना के बाद मौक़े पर मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन राउंड फ़ायरिंग हुई है.
पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीमें सलमान खान के घर के बाहर मौजूद हैं. गोली लगने के निशान वाली जगह को मार्क किया गया है.
सलमान खान के दोस्त ने सुनाया हाल
सलमान खान के दोस्त जफर सरेशवाला के मुताबिक सलमान खान के पिता सलीम खान को घटना के बाद भी अपने नियमित रूटीन को फॉलो करते हुए देखा गया। वह बाकी दिनों की तरह ही सुबह टहलने के लिए निकले। ANI से बातचीत में जफर सरेशवाला ने कहा, ‘सलीम खान सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह बिलकुल भी डरे नहीं। ये सब तो होता है टेरर करने के लिए, लेकिन उसका उन पर कोई असर नहीं हुआ।’
सीसीटीवी फुटेज आई सामने
वहीं, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल कर रही है। हालांकि फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें दो बाइक पर दो लोग दिखाई दे रहे हैं। वह तेजी से अपार्टमेंट की तरफ आते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि सिर पर हेलमेट पहन रखने के कारण उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा। और नही बाइक की नंबर प्लेट समझ आ रही है। ऐसे में क्राइम ब्रांच कैसे और कब तक इन तक पहुंच पाती है, इसका हर किसी को इंतजार रहेगा।
-एजेंसी
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026