उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार की सुबह झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुटी है।
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के मकनपुर इलाके में शनिवार की सुबह झुग्गियों में आग लग गई। आग से बचने के लिए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और अपने कीमती सामानों को बचाने का प्रयास करने लगे।
आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक उसकी लपटें दिखाई देने लगीं। घरों में रखे कई सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। किसी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों सहित टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। झुग्गियों में रह रहे लोगो को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के कमला नगर में देशभक्ति का अनूठा ज्वार: कर्मयोगी से श्रीराम चौक तक निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता का जयघोष - August 17, 2026
- सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की सुनवाई पर लगाई रोक - August 17, 2026
- बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा: वसुंधरा राजे और राम माधव बने उपाध्यक्ष, स्मृति ईरानी को महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी - August 17, 2026