चुनाव आयोग ने होम मिनिस्ट्री को पत्र लिखकर मांग की है कि बंगाल में अर्ध सैनिक बलों की 100 अतिरिक्त कंपनियां को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात की जाएं ताकि चुनाव बिना किसी दखल के हो सकें। बता दें कि चुनाव आयोग के आदेश पर बंगाल में होम मिनिस्ट्री की ओर से सीआरपीएफ की 55 कंपनियों और बीएसएफ की 45 कंपनियों की तैनाती की जानी है।
चुनाव अधिकारियों ने आदेश दिया है कि 15 अप्रैल तक या फिर उससे पहले ही अर्धसैनिक बलों की 100 अतिरिक्त टुकड़ियों को तैनात कर दिया जाए। इससे पहले बुधवार को चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की एक मीटिंग बुलाई थी। इसमें कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया गया था।
बंगाल में 7 चरणों में होना है लोकसभा का चुनाव
पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का पुराना इतिहास रहा है इसलिए चुनाव आयोग ने इस सूबे में 7 चरणों में मतदान कराने का फैसला किया है। पश्चिम बंगाल में 19 अप्रैल को पहले राउंड की वोटिंग होगी और 1 जून को आखिरी चरण का मतदान होगा। बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं।
खिसक सकती है ममता की जमीन
2019 के आम चुनाव में टीएमसी ने राज्य की 22 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा के 18 उम्मीदवार विजयी हुए थे। इस बार भाजपा का दावा है कि वह पहले नंबर पर आएगी। यही नहीं चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में भाजपा के सबसे ज्यादा सीटें जीतने की भविष्यवाणी की है।
-एजेंसी
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026