समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव 7 अप्रैल को मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास जाएंगे। इस दौरान अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुख्तार अंसारी के आवास पर अखिलेश यादव 45 मिनट रहेंगे।
अखिलेश यादव 7 अप्रैल को 11 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान कर 11 बजकर 45 मिनट पर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद अखिलेश 12 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12 बजकर 30 मिनट पर अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
मुहम्मदाबाद से 12 बजकर 45 मिनट पर प्रस्थान कर 1 बजे यूसुफपुर के शेख टोला स्थित फाटक पर पहुंचकर मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देंगे और शोक संवेदना प्रकट करेंगे। इसके बाद 1 बजकर 45 मिनट पर उसके आवास से प्रस्थान कर 2 बजे हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
-एजेंसी
- अयोध्या राम मंदिर CEO चयन प्रक्रिया: प्रशासनिक दक्षता के साथ-साथ शिखा, जनेऊ, खान-पान और धार्मिक जीवनशैली पर भी पूछे जा रहे सवाल - August 12, 2026
- ’गटर जेनरेशन’ वाली टिप्पणी पर कानूनी शिकंजा: सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आगरा में अपमान, राजद्रोह और आईटी एक्ट की धाराओं में वाद दायर - August 12, 2026
- आगरा में भारत विकास परिषद अमृतम शाखा की अनूठी पहल: प्रतापपुरा स्थित प्रेमदान में ‘अन्न सेवा श्री हरि नारायण सेवा’ के तहत आयोजित हुआ भोजन वितरण - August 12, 2026