नई दिल्ली। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने हाल ही में भाजपा सांसद हेमा मालिनी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अब इस मामले में सुरजेवाला फंसते नजर आ रहे हैं। हेमा मालिनी पर उनकी टिप्पणी को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान में लिया है।
NCW ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने औपचारिक रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त को इस मामले में पत्र लिखकर सुरजेवाला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।
NCW ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने औपचारिक रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त को इस मामले में पत्र लिखकर सुरजेवाला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि आयोग रणदीप सुरजेवाला द्वारा की गई बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है। ये टिप्पणियां बेहद स्त्रीद्वेषपूर्ण और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने औपचारिक रूप से मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर सुरजेवाला के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आग्रह किया है और 3 दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट का अनुरोध किया है।
हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी जारी किया नोटिस
इस मामले में हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला पर कार्रवाई की है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ टिप्पणी पर कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को नोटिस जारी किया है।
भाजपा सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ अपने कथित आपत्तिजनक बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आलोचना का सामना करने के बाद, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि उनका कभी भी अभिनेता-राजनेता का अपमान या चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था।
– एजेंसी
- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - June 7, 2026
- तृतीय आगरा साहित्य समारोह-2026 में गूंजी काव्य रसधारा, ‘गुर्गा मुर्गा लालित मोर’ का हुआ विमोचन” - June 7, 2026
- व्यापार के साथ सेवा भी: आगरा व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प - June 7, 2026