इटावा। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का खुला ऑफर दिया है। बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव अगर भाजपा में आते हैं तो उनका न केवल दिल से स्वागत किया जाएगा बल्कि जोरदार सम्मान भी किया जाएगा।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बड़ी मेहनत और त्याग से समाजवादी पार्टी को खड़ा किया था, उसे उनके बेटे अखिलेश यादव ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसलिए एक-एक करके यादव नेता अब उनका साथ छोड़ रहे हैं। अखिलेश के अंदर नेतृत्व की कोई क्षमता नहीं है।
उन्होंने कहा कि यादव समुदाय में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि सपा की ओर से इस बार परिवार के लोगों को सबसे ज्यादा टिकट बांटे गए हैं। इसलिए लोगों में असंतोष है। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव एक जरूर हो गए हैं, लेकिन वे दिल से एक नहीं हुए हैं। उन्होंने सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव को लेकर कहा कि वह अपने बेटे अक्षय यादव को जिताने में जुटे हुए हैं, जबकि फिरोजाबाद सीट भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी।
बुरी तरह हार रहे थे शिवपाल : कठेरिया
बदायूं सीट से शिवपाल द्वारा अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतारे जाने का संकेत दिए जाने पर रामशंकर कठेरिया ने कहा कि बदायूं सीट शिवपाल यादव बुरी तरह हार रहे थे। इसलिए उन्होंने अपनी इज्जत बचाने के लिए आदित्य यादव को चुनाव मैदान में उतारने की बात कही है।
-एजेंसी
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026