प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में कोटपूतली से चुनाव प्रचार का बिगुल बजाने कोटपूतली पहुंच गए है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी राव राजेन्द्र सिंह के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोटपूतली में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा मोदी कहता है भ्रष्टाचार हटाओ, विपक्ष कहता है भ्रष्टाचारियों को बचाओ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 2024 के इस चुनाव में देश की सियासत फिर दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। आज एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है तो दूसरी तरफ देश को लूटने के मौके तलाशने वाली कांग्रेस पार्टी है। आज एक ओर देश को परिवार मानने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। आज एक ओर दुनिया में देश का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर विदेश में जाकर देश को गाली देने वाली कांग्रेस है। राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े रहे हैं और जयपुर का जलवा तो कुछ दिन पहले जब फ्रांस के राष्ट्रपति यहां आए थे, तब पूरी दुनिया ने देखा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, मोदी जी ने जो गारंटी दी हैं, हम उन पर पूरा काम कर रहे हैं…राजस्थान 25 की 25 सीट जीतकर 25 कमल के फूल प्रधानमंत्री मोदी को देंगे।
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजस्थान में प्रधानमंत्री की यह पहली सभा होगी।
जयपुर ग्रामीण सीट राजस्थान की उन 12 सीटों में से एक है, जहां 19 अप्रैल को पहले चरण में गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर के साथ मतदान होना है।
पिछली बार भाजपा ने राजस्थान और उत्तराखंड दोनों में क्रमश: सभी 25 और पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।
-एजेंसी
- आगरा के मलपुरा में बंद मकान से बदबू आने पर हड़कंप: 2-3 दिन पुराना मिला जूता कारीगर का शव - October 30, 2026
- आगरा कॉलेज के प्राचार्य का पुतला फूंकने पर बवाल: खंदारी कैंपस गेट पर NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस में छीना-झपटी - October 30, 2026
- आगरा के खंदौली में जुए का विरोध करने पर दबंगों का तांडव: पति को बेरहमी से पीटा, बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी को भी नहीं बख्शा - October 30, 2026