आगरा: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा चुनाव से पहले ही जिला व शहर कांग्रेस संगठन में फेरबदल कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला व शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, कांग्रेस हाई कमान ने उनकी सूची जारी कर दी है। इस फेरबदल से आगरा भी अछूता नहीं रहा है। जिला व शहर अध्यक्ष दोनों बदले गए हैं। जिले की जिम्मेदारी अरुण शर्मा तो शहर कांग्रेस की जिम्मेदारी अमित दिवाकर को दी गयी है। इससे पहले जिले की कमान राघवेंद्र सिंह मीनू और शहर अध्यक्ष की कमान देवेंद्र सिंह चिल्लू संभाले हुए थे।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी अध्यक्ष के रूप में अजय राय को मिलने के बाद यह तय था कि जल्द ही पूरी यूपी कांग्रेस में बदलाव होगा। अजय राय ने संगठन को मजबूत करने के लिए अपनी नई कार्यकारिणी के साथ नए लोगों को जिम्मेदारी देने के लिए काफी मंथन किया। इस मंथन के बाद ही आगरा शहर कांग्रेस की जिम्मेदारी अमित दिवाकर को दी।
अमित दिवाकर छात्र नेता रहे हैं जिन्होंने एनएसयूआई को मजबूत करने का काम किया। उसके बाद मैन बॉडी में भी प्रदेश की जिम्मेदारी भी संभाली। पिछले कई बार से वो राजनीति में सक्रिय रहते हुए विधानसभा के लिए टिकट की भी मांग कर चुके हैं।
जिले की कमान प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अजय राय ने अरुण शर्मा को सौंपी है। अरुण राय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और वह जिले की राजनीति में सक्रिय रहे है। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उन पर भरोसा जताया है और जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता से पूछा कि मामले में इतनी जल्दी क्यों है? - June 29, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी गर्माहट: कल अयोध्या जाएगी कांग्रेस, अजय राय के नेतृत्व में रामलला का दर्शन करेंगे बड़े नेता - June 29, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी - June 29, 2026