साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था, भारत-यूएई संबंध और फ्रांस से रिश्तों को लेकर खुलकर बातचीत की है।
अपने संबोधन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि आज हम दुनिया के शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक हैं। जैसे-जैसे भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास कर रही है इससे साफतौर पर लगता है कि बहुत जल्द हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे। मोदी की गारंटी की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी जानते हैं कि यह किसकी गारंटी है। हमें पूरा विश्वास है कि अगले 25 वर्षों में हम भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बना देंगे।
यूएई में भारत के प्रति धारणा बदल गई: जयशंकर
साउथ गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत-यूएई संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में यूएई में भारत के बारे में धारणा बदल गई है। उन्होंने हमारे साथ मुक्त व्यापार समझौता किया और आज यूएई के साथ व्यापार करीब 80 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। हमने वहां मंदिर बनाने के लिए अनुरोध किया था तो उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2016 में यूएई गए थे। उनसे पहले इंदिया गांधी आखिरी प्रधानमंत्री थी जिन्होंने यूएई का दौरा किया था।
पिछले 10 वर्षों में हर साल 8-9 नए एयरपोर्ट बनाए: जयशंकर
विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करते हुए जयशंकर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि थे, तो मैंने उनका जयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। जयपुर में उनकी यह पहली यात्रा थी। इस दौरान मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन को जानकारी दी कि भारत में पिछले 10 वर्षों में हर साल 8-9 नए एयरपोर्ट बनाए गए। 2014 में पूरे देश में मात्र 75 हवाई अड्डे थे, लेकिन आज यह संख्या दोगुनी हो गई है।
-एजेंसी
- आगरा में दीपोत्सव से पहले ही प्रदूषण ने तोड़े रिकॉर्ड; औसत AQI 188 पर पहुंचा, संजय प्लेस में हवा हुई सबसे ज्यादा जहरीली - November 8, 2026
- 30 लाख दीयों की रोशनी से नहाई रामनगरी: सरयू के 56 घाटों पर उतरा उजाले का समंदर, उपराष्ट्रपति और सीएम योगी रहे मौजूद - November 8, 2026
- अयोध्या रामपथ पर जीवंत हुआ त्रेतायुग: 10वें दीपोत्सव की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा धाम - November 8, 2026