आगरा। पुलिस परामर्श केंद्र में दो ऐसे मामले पहुंचे जिन्हें जानकर और सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। एक पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाए हैं कि वह जब भी पति के पास जाती है तो पति को उसकी पुरानी प्रेमिका की याद आ जाती है जिसके चलते झगड़ा शुरू हो जाता है तो दूसरा मामला पति की बेवफाई का है।
एक युवक ने तलाकशुदा महिला से शादी की और फिर शादी के बाद उसकी बेटी को अपनाने से मना कर दिया। शादी से पहले उसने तलाकशुदा महिला की 7 वर्ष की बेटी को अपनाने का वायदा किया था। पुलिस परामर्श केंद्र के काउंसलर का कहना है कि दोनों मामलों में तारीख दी गई है।
पहला मामला सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। सदर थाना निवासी युवती की शादी 2022 में जगदीशपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा होने के चलते पत्नी 6 महीने से मायके में रह रही है। पत्नी का आरोप है कि वह जब भी अपने पति के समीप जाने का प्रयास करती है तो पति को प्रेमिका की याद आ जाती है और फिर पति कहता है वो कहां और तू कहां, तू मेरी जिंदगी में कहां से आ गई। विरोध करने पर पति उसके साथ मारपीट करता है तो वहीं दूसरी ओर पति का आरोप है की पत्नी झूठ बोल रही है। घर के काम न करने पड़े इसीलिए वह इस तरह की कहानी बनकर कह रही है।
दूसरा मामला भी सदर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से जोधपुर के एक युवक से हो गई। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गयी और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। अब पत्नी का आरोप है कि पति ने प्रेम विवाह करने से पहले उसकी बेटी को अपनाने का वायदा किया था लेकिन वह अब अपने वायदे से मुकर रहा है।
पीड़िता ने बताया 2012 में उसकी शादी हुई थी और 2018 में पति की मौत हो गई। पहले पति से उसे एक बच्ची थी। उस बच्ची की अभी उम्र 7 वर्ष है। 2022 में फेसबुक के माध्यम से जोधपुर के रहने वाले एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोस्ती प्रेम में बदल गई और दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। शादी करने से पहले उसने अपने बारे में सब कुछ बताया और बेटी को अपनाने की बात भी रखी थी लेकिन शादी हो जाने के बाद युवक बेटी को अपने से मना कर रहा है।
- बीएन एग्रीटेक लिमिटेड के देशभर में 26 ठिकानों पर IT-GST का बड़ा छापा: आगरा में एमडी अजय अग्रवाल के आवास और दफ्तरों पर जांच जारी - October 25, 2026
- आगरा के राजा की मंडी स्टेशन पर जिंदगी खत्म करने पहुंचे युवक के लिए देवदूत बनी जीआरपी; सतर्कता से बचाई 27 वर्षीय युवक की जान - October 25, 2026
- दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (DEI) में विश्व खाद्य दिवस 2026 का आयोजन: पोस्टर, स्लोगन और बिना अग्नि के भोजन निर्माण प्रतियोगिताओं में छाए विद्यार्थी - October 25, 2026