मुंबई : आगामी हिस्टोरिकल ड्रामा ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के मेकर्स ने ‘यमुनाबाई’ के रूप में अंकिता लोखंडे का एक दिलचस्प पोस्टर जारी किया। पोस्टर में दिखाया गया है कि कैसे अंकिता ने विनायक दामोदर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई के किरदार को गहराई से निभाया है। उनके डी-ग्लैम लुक के साथ-साथ रॉ अवतार ने उनकी भूमिका में प्रामाणिकता जोड़ दी है। जहां, पोस्टर का पहला भाग अपने पति की मदद करने के उनके नज़रिये को दर्शाता है। वहीं, दूसरा भाग सावरकर के प्रति उनके अटूट समर्थन और प्यार को दर्शाता है। एक्ट्रेस ने पूरे उत्साह के साथ पोस्टर को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया।
पोस्टर जारी होने के बाद से, अंकिता के फैंस उनकी रॉ अपीयरेंस को लेकर खूब तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म, जिसमें रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं, अंकिता की अभिनय क्षमता पर प्रकाश डालने का वादा करती है.
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ रणदीप हुड्डा की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है। फिल्म इस प्रसिद्ध क्रांतिकारी की एक दिलचस्प अनकही ऐतिहासिक कहानी की पड़ताल करती है। यह 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-up18News/अनिल बेदाग
- यूपी विजिलेंस का बड़ा एक्शन: आगरा में 10 हजार की घूस लेते बिजली विभाग के जेई और ठेकेदार गिरफ्तार - November 3, 2026
- दिवाली से पहले यूपी के 2.72 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 2 सितंबर से प्रभावी होगी बढ़ी हुई सैलरी - November 3, 2026
- प्रयागराज थप्पड़ कांड पर भड़के बीजेपी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई: डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में UGC को लेकर सवाल पूछने वालों से मारपीट का किया कड़ा विरोध - November 3, 2026