लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट बंटवारे पर मुहर लग गयी है। हालांकि, अब सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल ने समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
दरअसल, बुधवार को पल्लवी पटेल और कृष्णा पटेल ने पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें इन्होंने तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान कर दिया। पल्लवी पटेल ने फूलपुर, मिर्जापुर और कौशांबी सीट से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारने का एलान किया है। गौरतलब है कि, वर्तमान में पल्लवी पटेल समाजवादी पार्टी के सिंबल से सिराथू से विधायक हैं।
बता दें कि, पहले चरण में आने वाले यूपी के-सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत के आठ लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। इसके लिए आज से नामांकन शुरू हो चुका है। लेकिन अभी कई पार्टियों ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है।
-एजेंसी
- लखनऊ में युवती को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी - September 16, 2026
- लखनऊ: जनेश्वर मिश्र पार्क के पास कार के बोनट पर युवती को घसीटने का मामला; ‘यश’ बनकर धोखा दे रहा था आरोपी शाहनवाज, पुलिस तलाश में जुटी - September 16, 2026
- मशहूर जोड़ी योगेश रावत और YogKansha के फैंस को मिला खास तोहफा, नेहा कक्कड़ की आवाज़ में रिलीज हुआ नया म्यूजिक वीडियो ‘Naa Pushde’ - September 16, 2026