प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति मामले में BRS नेता के कविता के हैदराबाद स्थित घर पर छापेमारी की। के कविता ने जांच एजेंसी के कई समन जरअंदाज किए, जिसके बाद बाद यह कार्रवाई की गई है।
कविता तेलंगाना में विधान परिषद (MLC) की सदस्य हैं और भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं।
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक आरोपी अमित अरोड़ा ने पूछताछ के दौरान कविता का नाम लिया था। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि ‘साउथ ग्रुप’ नाम की एक शराब लॉबी थी, जिसने एक और आरोपी विजय नायर के माध्यम से AAP नेताओं को रिश्वत के रूप में 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया था।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026
- अखिलेश यादव के ‘चवन्नी से रुपया’ वाले बयान पर गरमाई यूपी की सियासत: जयंत चौधरी, केशव मौर्य और मायावती ने बोला तीखा हमला - August 22, 2026