नागरिकता संशोधन क़ानून यानी CAA के नियमों पर रोक की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करने को तैयार हो गया है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट ने बताया है कि अब इस मामले पर मंगलवार यानी 19 मार्च को सुनवाई की जाएगी.
शुक्रवार को इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की ओर से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ के सामने उपस्थित हुए. सिब्बल ने कोर्ट से इस मामले की तत्काल सुनवाई करने की अपील की.
उन्होंने कहा, “सीएए को 2019 में पारित किया गया था. उस समय कोई नियम नहीं थे इसलिए इस अदालत ने इस पर रोक लगाने से इंकार कर दिया था लेकिन अब उन्होंने नियम नोटिफाई कर दिए हैं. अगर एक बार नागरिकता दे दी गई तो उसे पलटना असंभव होगा.”
इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता संशोधन क़ानून के नियम नोटिफाई कर दिए थे.
-एजेंसी
- स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान: आगरा की भव्य रैली में बोले कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी - August 13, 2026
- आगरा में प्रांतीय वैश्य राजनीतिक सम्मेलन की तैयारियां तेज, 16 अगस्त को यूपी के जिलों से जुटेंगे 5000 प्रतिनिधि - August 13, 2026
- ”गाली देते जैन जी नहीं चाहिए, हमें संस्कारवान भारतीय चरित्र चाहिए”: सेठ पदम चंद जैन संस्थान में ‘जेन ज़ी, एआई और नारी सशक्तिकरण’ पर गोष्ठी - August 13, 2026