आगरा: जनपद में लोकसभा चुनाव व होली पर्व में कोई खलल न पड़े, इसे लेकर आबकारी विभाग पूरी तरह से तैयार है। होली का समय नजदीक आने के मद्देनजर शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। आबकारी विभाग की टीमें मैदान में मोर्चा संभाले हुए हैं। शराब माफिया से निपटने के लिए हरसंभव तैयारी की गई है। किसी भी चुनौती से निपटने के लिए विभाग तैयार है। अवैध शराब का निर्माण, परिवहन एवं बिक्री रोकने को दिन-रात चौकसी बरती जा रही है। संवदनशील स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है। शराब तस्करों के अलावा उनके गुर्गों के विषय में भी पुख्ता जानकारी जुटाई जा रही है।
वहीं जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी खुद इन दिनों सड़कों पर उतर कर चेकिंग कर रहे है। साथ दुकानों का भी खुद औचक निरीक्षण कर रहे है। जिला आबकारी अधिकारी के निरीक्षण से अनुज्ञापियों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया।
जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव व होली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को आबकारी निरीक्षक सेक्टर-5 श्री राम ने अपनी टीम के साथ आगरा में संदिग्ध स्थानों पर भ्रमण कर क्षेत्र के नागरिकों को अवैध शराब से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। जनपद आगरा के अंतर्गत आने वाली सभी आबकारी दुकानों का संघन निरीक्षण कर विक्रेताओं/अनुज्ञापियो को निर्धारित मात्रा में ही शराब बिक्री करने के निर्देश दिए गए।
क्षेत्र के लोगो से यह भी अपील की गई की कही भी अवैध शराब बिक्री की जानकारी होने पर भी विभाग को सूचना दें। जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव व होली पर्व में किसी भी सूरत में अवैध शराब का इस्तेमाल नहीं होने दिया जाएगा। तस्करों को सबक सिखाने के लिए विभाग प्रत्येक मोर्चे पर जुटा है। अवैध शराब की तस्करी से संबंधित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार की गई है। रणनीति के आधार पर काम चल रहा है। इसी क्रम में दिन-रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026