अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनल्ड ट्रंप ने डेलीगेट की ज़रूरी संख्या हासिल कर ली है और अब दोनों ही नेता अपनी अपनी पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे. डोनल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के नेता हैं और जो बाइडन डेमोक्रेटिक पार्टी से आते हैं.
मंगलवार को चार राज्यों, एक अमेरिकन टेरेटरी और विदेश में रह रहे डेमोक्रेट के लिए प्राइमरी चुनाव किया गया.जो नतीजे आए हैं उससे ये पक्का हो गया है कि 2020 वाली चुनावी लड़ाई एक बार फिर दिखेगी. जब बाइडन और ट्रंप सामने होंगे. इन गर्मियों में डेमोक्रेट पार्टी बाइडन के नाम का आधिकारिक एलान करेगी.
बाइडन ने अपने कैंपेन में कहा, “मुझे विश्वास है कि अमेरिकी लोग भविष्य में आगे बढ़ते रहने का विकल्प चुनेंगे.” बाइडन के लिए डेमोक्रेट पार्टी में कोई गंभीर प्रतिद्वंद्वी नहीं था ऐसे में उनका राष्ट्रपति उम्मीदवार बनना तय था.
हालांकि ट्रंप को अपनी पार्टी में गंभीर चुनौती मिली और वो रिपब्लिकन पार्टी में सबसे लोकप्रिय बनकर उभरे हैं. निकी हेली ने बीते दिनों ही अपनी उम्मीदवारी वापस ली थी.
अमेरिका की राजनीति में राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी पेश करने के लिए पार्टियों के भीतर चुनाव होते हैं इन चुनाव में पार्टी के बीच उम्मीदवारों को समर्थन जुटाना होता है. इस रेस में जीतने के बाद ही किसी को पार्टी का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया जाता है.
-एजेंसी
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की पहल: आगरा में ‘एक पेड़ राष्ट्र के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में हुआ पौधारोपण - September 11, 2026