उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत स्थित लैंगफै़ंग में बुधवार सुबह एक धमाका हुआ. इस घटना का एक वीडियो चीन के सरकारी अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
वीडियो में धुएं का बड़ा गुबार नज़र आ रहा है, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त दिख रही हैं और मलबा सड़क पर फैला हुआ है.
ग्लोबल टाइम्स के अनुसार एक रेस्टोरेंट में ये धमाका हुआ.
ये रेस्टोरेंट एक रेज़िडेंशियल इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर था.
जो लोग इस हमले में घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल भेजा गया है. हालांकि हताहतों की संख्या का अब तक पता नहीं चल सका है.
माना जा रहा है कि ये धमाका गैस सिलेंडर के फटने से हुआ. चीन के सरकारी न्यूज़ चैनल ने भी इस दुर्घटना का वीडियो जारी किया है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के वार्ड 79 मोती कुंज में सीवर लीकेज से नरक बनी जिंदगी: पिछले एक महीने से गंदे पानी के बीच गुजरने को मजबूर हैं लोग - August 23, 2026
- ’चित्रकला के रंग कान्हा जी के संग’: संस्कार भारती और मां आलय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता - August 23, 2026
- राष्ट्रीय पेनमैन चैंपियनशिप 2026 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न: खंदारी परिसर के जेपी सभागार में गूंजा श्रीमद्भगवद्गीता का 12वां अध्याय - August 23, 2026