एटा। सकीट थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में बुधवार रात बड़े भाई के मंडप कार्यक्रम में डीजे पर डांस करते समय किशोर गिरकर बेहोश हो गया। जिसकी मौत हो गई।
बृहस्पतिवार को औपचारिक ढंग से शादी की रस्में पूरी की गईं। मुबारिकपुर सराय निवासी विशेष कुमार की बृहस्पतिवार को जनपद मैनपुरी में भोगांव के पास ग्राम तदारी में बरात जानी थी। उससे पूर्व बुधवार को मंडप कार्यक्रम रखा गया था। रात के समय डीजे लगाकर परिजन व मिलने वाले लोग डांस कर रहे थे। दूल्हे का छोटा भाई सुधीर (15) भी नाचकर खुशी मना रहा था। इस दौरान वह गिरकर बेहोश हो गया। जिससे वहां खलबली मच गई। डीजे बंद करा दिया गया और परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही शादी की खुशियां गम में बदल गईं।
ग्राम प्रधान सचिन वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे डीजे पर डांस चल रहा था। सभी लोग शादी की खुशी मना रहे थे। साथ ही परिवार के लोग बृहस्पतिवार को बरात की तैयारी भी कर रहे थे। इस दौरान हुए इस हादसे से पूरा घर गमगीन है।
चिकित्सकों के अनुसार हृदयगति रुकने से मौत हुई है। परिजन के अनुसार सुधीर को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। प्रधान ने बताया कि मृतक के अंतिम संस्कार के बाद तय किया गया कि शादी को औपचारिक ढंग से कर लिया जाए। गिनती के चार-पांच लोग बरात में गए हैं और वहां रस्में अदा की गई हैं।
- ताज प्रेस क्लब परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वरिष्ठ पत्रकारों का जन्मदिन: सुंदरकांड पाठ और केक काटकर दी गईं शुभकामनाएं - November 11, 2026
- मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती के लिए 12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या; कुशियारा फॉल के जंगल से शव बरामद, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार - November 11, 2026
- ट्रैफिक चालान पर सख्ती: 45 दिन में भुगतान या आपत्ति जरूरी, लापरवाही बरती तो रद्द हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस - November 11, 2026