संघ लोक सेवा आयोग ने सीआईएसएफ एसी (ईएक्सई) भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कमांडेंट की रिक्तियों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा।
केन्द्र पर साथ लेकर जाएं एडमिट कार्ड
उम्मीदवार परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र पर यूपीएससी सीआईएसएफ असिस्टेंट एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ अवश्य लेकर जाएं। इन डॉक्यूमेंट्स के बिना किसी भी अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
आयोग केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक कमांडेंट (कार्यकारी) की रिक्तियों को भरने के लिए सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 आयोजित कर रहा है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत भरी जाने वाली रिक्तियों की संभावित संख्या 20 है।
ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर जाकर ‘UPSC CISF EXE LDCE Admit Card 2024 Download’ लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर या किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो तुरंत मेल कर इसमें सुधार करवाएं।
-एजेंसी
- ताजनगरी में फिर गूंजेगा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’: आगरा के जीआईसी कॉलेज में 18 से 20 अक्टूबर तक होगी फिल्म की शूटिंग; डायरेक्टर हंसल मेहता ने की डीएम मनीष बंसल से मुलाकात - October 16, 2026
- बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा: ईको वैन पेड़ से टकराई, दर्शन करने जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, तीन घायल - October 16, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव: शमशाबाद में विधि-विधान से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विदाई के पलों ने किया भावुक - October 16, 2026