बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार गुरुवार को राजधानी ढाका में रात के दस बजे एक रेस्तरां में आग लगी. यह तेज़ी से पूरी इमारत में फैल गई और दर्जनों लोग इसमें फँस गए. अग्निशमन अधिकारियों के अनुसार बाद में आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने के कारण की जांच की जा रही है.
बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने कहा कि ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. शहर के मुख्य बर्न अस्पताल में कम से कम 10 अन्य की मौत हो गई. सेन ने कहा, दर्जनों और लोगों को इलाज के लिए वहां भेजा गया है. आपातकालीन सेवाओं को काच्ची भाई रेस्तरां में बुलाया गया.
स्थानीय अख़बार डेली बांग्लादेश के अनुसार रेस्तरां जिस इमारत में है वो सात मंजिल की है. इसमें कई अन्य रेस्तरां, कपड़ों की दुकान, फ़ोन की दुकानें भी हैं.
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, सोहेल नाम के एक रेस्तरां मैनेजर ने कहा, “हम छठी मंजिल पर थे जब हमने सीढ़ियों से धुआं निकलते देखा.”
“बहुत सारे लोग ऊपर की ओर भागे. हमने इमारत से नीचे उतरने के लिए पानी के पाइप का इस्तेमाल किया. हम में से कई लोग घायल हो गए क्योकि घबराकर लोग सीढियों से नीचे कूदने लगे.”
एक और शख़्स मोहम्मद अल्ताफ़ ने रॉयटर्स को बताया कि उन्होंने एक टूटी खिड़की के से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचायी.
-एजेंसी
- आगरा छावनी विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश के जन्मदिन पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ और सेवा कार्यों से मनाई वर्षगांठ - July 15, 2026
- एटा: 9 फीट लंबा मगरमच्छ पहुँचा गाँव की गलियों में, दहशत के बीच वाइल्डलाइफ़ SOS ने किया सुरक्षित रेस्क्यू - July 15, 2026
- आगरा में युवक को रस्सियों से बांधकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस - July 15, 2026