Agra, Uttar Pradesh, India.कोरोना महामारी के चलते कक्षा दस की बोर्ड परीक्षा सीबीएसई द्वारा निरस्त कर दी गई और छात्रों के मूल्यांकन के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। पूर्व में सीबीएसई द्वारा निर्धारित की गई तिथि को आगे बढ़ाया गया है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डॉ. सुशील गुप्ता (अध्यक्ष, एसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ़ आगरा व रीजिनल कन्वीनर, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड नेशनल कन्वेनर – निसा एजुकेशन फण्ड नेशनल इंडिपेंडेंस स्कूल एलायन्स ) ने सीबीएसई द्वारा दसवीं की परिणाम सारणीकरण कार्य की तिथि को आगे बढ़ाने के निर्णय की सराहना की है। उन्होंने कहा -सीबीएसई का यह निर्णय पूरी तरीके से मानवीय है और शिक्षकों के स्वास्थ्य हित में है।
उन्होंने बताया कि सीबीएसई ने पूर्व में विद्यालयों द्वारा बोर्ड को अंक भेजने की अंतिम तिथि 5 जून तथा आंतरिक अंक भेजने की अंतिम तिथि 11 जून निश्चित की थी , जो अब आगे बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। हालाँकि बोर्ड का अंक अपलोड करने का पोर्टल पहले की ही भाँति 20 मई से खुलेगाl
डॉ. गुप्ता ने इसे विद्यालय और शिक्षकों की दृष्टि से काफी राहत भरा बताया तथा कहा कि यदि 20 जून तक स्थिति सामान्य हो जाती है तथा राज्य सरकारों द्वारा लॉकडाउन हटा दिया जाता है तो बोर्ड द्वारा निर्देशित प्रक्रिया के अनुसार शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहकर मूल्यांकन व अंक सारणीकरण का कार्य भली-भाँति कर सकेंगे। एक ही स्थान पर रहकर सभी के सम्मिलित सहयोग से कार्य करने पर त्रुटियों की संभावना कम हो जाएगी। छात्रों के लिए यह निस्संदेह लाभप्रद रहेगा।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करें –
- Bereit, echtes Geld zu gewinnen? Jetzt bei Lucky Dreams Casino in Österreich aktiv werden! - October 28, 2026
- Smiling Joker Slot – Growing and Fixed Prize Features for Canada - October 28, 2026
- Online Casino Site and Layout Walkthrough at Betamo Casino for Canada - October 28, 2026