उत्तर प्रदेश (यूपी) के कई जिलों में इन दिनों निकल रही तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराना शुरू कर दिया है, लेकिन बादलों की आवाजाही शाम के समय चल रही हवा के कारण हल्की ठंड अब भी महसूस हो रही है। पिछले कुछ दिनों से राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में ऐसा ही मौसम रह रहा है। वहीं, अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहे है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश में 1 से 2 मार्च के बीच बारिश और कई जगहों पर ओले गिरने का भी अनुमान है। इसके अलावा तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान का भी अनुमान है। यह स्थिति 4 मार्च तक रह सकती है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है।
स्काईमेट के मुताबिक, गुरुवार रात (29 फरवरी) और 1 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों में बर्फबारी होगी। जिसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। इससे ठंडी हवाएं चलेंगी और बारिश होगी।
-एजेंसी
- गविष्ठि यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कानपुर देहात और औरैया में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य स्वागत, ‘गौ माता राष्ट्र माता’ के मुद्दे पर लिया सामूहिक संकल्प - June 2, 2026
- ट्विशा शर्मा हत्याकांड: पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे को 16 जून तक न्यायिक हिरासत, कोर्ट में उठाए जांच पर सवाल - June 2, 2026
- के. अन्नामलाई का भाजपा से मोहभंग? इस्तीफा सौंपकर अमित शाह से मुलाकात का इंतजार, तमिलनाडु की राजनीति में हलचल - June 2, 2026