Agra, Uttar Pradesh, India. नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. प्रदीप गुप्ता का कहना है कि कोरोना काल में ब्लैक फंगस (म्यूकोरमायकोसिस) बढ़ रहा है। अब जरूरी हो गया है कि कोरोना मरीजों को स्टेराइड्स न दें और मधुमेह को नियंत्रित करें। होम्योपैथी में इसकी दवा है, जो जरूरमंद मरीजों को निःशुल्क दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस जानलेवा बन गया है। उत्तर प्रदेश में भी केस आ रहे हैं। अगर इसे रोकने का तत्काल उपाय नहीं किया गया तो बड़ी समस्या बन सकता है। बचाव का मार्ग यही है कि स्टेराइड्स का प्रयोग नहीं किया जाए। अगर जान बचाने के लिए जरूरी है तो न्यूनतम प्रयोग हो। ब्लैक फंगस मधुमेह रोगियों के लिए जानलेवा हो गया है। इसलिए मधुमेह रोगी तनिक भी लापरवाही न बरतें। हर हाल में मधुमेह कंट्रोल करें।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि अच्छी बात यह है कि ब्लैक फंगस संक्रामक नहीं है। ब्लैक फंगस के लक्षण वाले रोगी नेमिनाथ होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में आकर दवा ले सकते हैं।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा लिखित उपन्यास ‘मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते’ खरीदने के लिए यहां क्लिक करें –
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026