आगरा। एंटी करप्शन टीम ने नगर निगम के ज़ोनल ऑफिस में टैक्स डिपार्टमेंट के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाबू अमित शर्मा के साथ ही एक दलाल को भी पकड़ने की सूचना है। इससे पहले टीम एक महिला कर्मचारी और एक दलाल को पकड़ चुकी है।
एंटी करप्शन टीम ने दोपहर में छापा मारा था आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर नौ में जोनल ऑफिस में एंटी करप्शन टीम ने दोपहर को छापा मारा। टैक्स डिपार्टमेंट के बाबू अमित शर्मा को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक दलाल को भी पकड़ा है। दोनों को टीम अपने साथ ले गई है। दो महीने पहले टैक्स डिपार्टमेंट की ही इंस्पेक्टर शिप्रा गुप्ता को गिरफ्तार किया था। टैक्स इंस्पेक्टर हाउस टैक्स की
रकम को कम करने के लिए 2 लाख की रिश्वत मांग रही
थी। इस संबंध में पीड़ित ने विजिलेंस ऑफिस में शिकायत की थी। टीम ने नगर निगम कार्यालय के बाहर ही राजस्व निरीक्षक को रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक अन्य व्यक्ति भी पकड़ा गया है, जो उगाही में राजस्व निरीक्षक का साथ देता था।
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026
- फर्रुखाबाद में कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर एक युवती की मौत और दो बच्चियां घायल - August 18, 2026
- यूपी के सिद्धार्थनगर में 59 साल पुरानी मस्जिद-मदरसे के कथित अवैध हिस्से पर चला बुलडोजर, पुलिस और सपाइयों के बीच हुई गहमा-गहमी, 9 हजार वर्गफीट जमीन कराई गई मुक्त - August 18, 2026