कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को आगरा पहुंची। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हुए। बड़ी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, आगरा मोहब्बत की नगरी है। यहां से पूरे देश में मोहब्बत का संदेश जाना चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में चल रहे राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और सभी कार्यकर्ताओं-जनता को आभार व धन्यवाद प्रकट करना चाहता हूं। मुझे खुशी है राहुल गांधी जी, जो मोहब्बत की दुकान लेकर चले हैं, वो अब आगरा में है। आगरा मोहब्बत का शहर है, इसलिए आप यहां से मोहब्बत समेटिए और पूरी यात्रा में बांटते चलिए।
नफ़रत करनेवालों को भी मोहब्बत सिखा देता है
ये ‘आगरा’ है जनाब, जो दिलों को मिला देता है pic.twitter.com/YqWn9TkI1o— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 25, 2024
साथ ही कहा, आज लोकतंत्र और संविधान को बचाने की चुनौती है। इसलिए BJP हटाओ, देश को बचाओ और संकट मिटाओ। उन्होंने कहा, यूपी सरकार की कोई ऐसी भर्ती नहीं जिसमें पेपर लीक न हो। ये सरकार जानबूझकर पेपर लीक करवाती है, क्योंकि इसकी नीयत में रोजगार देना नहीं है।
बता दें कि, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों का बटवारा हो गया है। गठबंधन में कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं, जबकि 63 सीटों पर सपा समेत इंडिया गठबंधन में शमिल अन्य दल चुनाव लड़ेंगे। बीते दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि, सीटों के बंटवारा होने के बाद वो इस यात्रा में शामिल होंगे।
-एजेंसी
- शंकराचार्य पर FIR करने वाला प्रेमानंद महाराज को भी बना चुका है निशाना, दिनेश फलाहारी महाराज ने PM मोदी से की CBI जांच की मांग - February 24, 2026
- गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ और नस्लीय टिप्पणी, मेघालय के सीएम संगमा ने यूपी सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग - February 24, 2026
- शंकराचार्य के खिलाफ घिनौनी साजिश बेनकाब: बेटियों को ढाल बनाकर फंसाने का दिया था लालच, पीड़ित ने मठ में खोला राज - February 23, 2026