बागपत। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांग पूरी नहीं की तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन में भाग लेंगे। किसान आंदोलन को लेकर 17 फरवरी को सिसौली में होने वाली पंचायत में रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने दोबारा से कहा कि राजनीति में दुश्मन कब दोस्त बन जाए इसका पता नहीं चलता है। कल तक सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले चौधरी जयंत ने अब भाजपा से गठबंधन कर लिया।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को बागपत के कासिमपुर खेडी गांव में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह के आवास पर पत्रकार वार्ता कर रहे थे। जहां उन्होंने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। सरकार अपने वादों से मुकर गई है। किसानों को अपने हक के लिए फिर से आंदोलन करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया तो भाकियू भी आंदोलन में भाग लेगी। उन्होंने शुक्रवार को भारत बंद में सहयोग करने का आह्वान किया। 17 फरवरी को सिसौली में पंचायत की जाएगी। इसमें विचार-विमर्श के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि चौधरी जयंत सिंह किसानों के साथ सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे। लेकिन आज उनके साथ गठबंधन कर लिया है। उन्होंने कहा कि चौधरी जयंत को सरकार के साथ गठबंधन करने से पहले सलाह मशवरा करना चाहिए था।
-एजेंसी
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, संभल हिंसा मामले में मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत रद्द, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना - September 29, 2026
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026