भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का बीमारियों के खिलाफ लंबे संघर्ष के कारण मंगलवार को निधन हो गया। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। वह 95 वर्ष के थे। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।
उन्होंने 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया और उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था। गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे। उनका सर्वोच्च स्कोर 1959-60 सत्र में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था। वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट क्रिकेट थे। पूर्व बल्लेबाज शोधन का 87 वर्ष की आयु अहमदाबाद में निधन हुआ था।
-एजेंसी
- राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता से पूछा कि मामले में इतनी जल्दी क्यों है? - June 29, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामले पर सियासी गर्माहट: कल अयोध्या जाएगी कांग्रेस, अजय राय के नेतृत्व में रामलला का दर्शन करेंगे बड़े नेता - June 29, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा मामला: सभी 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई पेशी - June 29, 2026