लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिंहा राव और वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को ‘भारत रत्न‘ देने का एलान किया है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का अहम बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि,
हाय-हाय, ये है चुनावी मजबूरी, भारत रत्न देना, हो गया जरूरी।
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि, किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन व पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने हेतु सर्वथा उचित निर्णय है। भले ही 2024 की चुनावी मजबूरी में दिया गया हो, मैं इसका स्वागत करता हूं। यदि योग्यता, गरिमा व व्यक्तित्व के आधार पर ही सम्मान देना था, तो इसके पहले भी भाजपा की चार बार की सरकार में क्यों नहीं दिया गया, चुनावी चला-चली की बेला में क्यों?
हाय-हाय, ये है चुनावी मजबूरी,
भारत रत्न देना, हो गया जरूरी।
किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री, चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन व पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने हेतु सर्वथा उचित निर्णय है। भले ही 2024 की चुनावी मजबूरी…— Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) February 9, 2024
-एजेंसी
- सस्पेंड PCS अलंकार अग्निहोत्री से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की फोन पर बातचीत, बोले— धर्म के क्षेत्र में सरकार से बड़ा दायित्व देंगे - January 27, 2026
- इस्तीफे के बाद नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, बोले- ‘मुझे रातभर कैद रखने की थी साजिश’ - January 26, 2026
- ’राष्ट्रधर्मस्य रक्षणार्थं युद्धम्’: भगवद गीता के मंत्र और स्वदेशी तोपों की सलामी के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस - January 26, 2026