Live Story Time
New Delhi, Capital of India. सांसद फतेहपुर सीकरी एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने 08 फरवरी, 2024 को संसद में शून्यकाल के दौरान आगरा में अंतराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम एवं स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण का विषय उठाया है।
सांसद चाहर ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। चाहर ने कहा खेलो इंडिया के अंतर्गत आज भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है देश के नौजवान खेल के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है। राजकुमार चाहर ने कहा आगरा एक अंतराष्ट्रीय जिला है। आगरा में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल है, जहाँ पूरी दुनिया के पर्यटक आगरा में ताजमहल देखने आते है। वहीं आगरा में फतेहपुर सीकरी जो मुगल काल में भी भारत की राजधानी रहा है, वो भी विश्व प्रसिद्ध एक स्थल है, जिसको देखने के लिए पूरे दुनिया से पर्यटक आते हैं।
सांसद चाहर ने सरकार से अनुरोध किया कि आगरा में अंतराष्ट्रीय स्तर का कोई स्टेडियम नहीं है आगरा अंतराष्ट्रीय जिला है परन्तु कोई अंतराष्ट्रीय स्टेडियम नहीं है। संसद चाहर ने कहा आगरा ने क्रिकेट के क्षेत्र में हॉकी के क्षेत्र में एथेलेटिक्स में और अन्य खेलों में भी बड़े बड़े खिलाडी दिये है।
सांसद चाहर ने सदन के माध्यम से सरकार से आगरा जनपद में एक अंतराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज बनाने की मांग की।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026