प्रो. लवकुश मिश्रा ने दी भारतीय संस्कृति और बृज के खान-पान की जानकारी
आगरा के पेठा और दालमोंठ का स्वाद लिया, विदाई में दी गणेश जी की मूर्ति
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन संस्थान में जापान के टोक्यो स्थित वासेदा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और छात्र आए। राम मंदिर और कुंभ के बारे में जानकारी ली। आगरा के पेठा और दालमोंठ का स्वाद लिया। पर्यटन विशेषज्ञ प्रो. लवकुश मिश्रा ने भारतीय संस्कृति की जानकारी दी। विदाई में गणेश जी की मूर्ति भेंट की गई।
ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लवकुश मिश्र ने बताया कि वे भारत की संस्कृति, यहां के रहन-सहन और शिक्षा पद्धति को विस्तार से जानने में उत्सुक थे। छात्रों में भारत के धर्म और संस्कृति को लेकर काफी उत्साह था। उन्होंने राम मंदिर के बारे में भी जानने की उत्सुकता दिखाई। वे राम मन्दिर के बारे में इंटरनेट पर काफी कुछ पढ़ कर आये थे। इसके अलावा भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल उनकी विशेषताओं के बारे में भी विस्तार से जाना।
छात्रों को यह जानकर आश्चर्य हो रहा था कि किसी भी धार्मिक स्थान पर विशेषकर अयोध्या जैसे धार्मिक स्थान पर हफ्ते भर में 12 लाख लोगों ने कैसे विजिट किया। जब उन्हें प्रयागराज के महाकुम्भ मेले के बारे में विस्तार से बताया गया तो वे आश्चर्यचकित थे कि बिना आमंत्रण के इतनी बड़ी संख्या में प्रयागराज में करोड़ों लोग कैसे एकत्रित होते हैं?
जापान के छात्र एवं शिक्षकों को यह जानकर आश्चर्य हो रहा था कि भारत के इतने सारे शहरों में इतनी आबादी कैसे व्यवस्थित तरीके से रहती है। उन्होंने यहां के रेलवे सिस्टम को भी जाना। कृषि पर आधारित ग्रामीण जनजीवन के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
To read Dr Bhanu Pratap Singh books in Hindi and English please Click this link on WhatsApp:
छात्रों ने ब्रज क्षेत्र के खान-पान, कला व धार्मिक स्थलों के बारे में भी जानकारी हासिल की। आगरा के पेठा और दालमोंठ के विभिन्न फ्लेवर का भी स्वाद लिया। टोक्यो जापान की वासेदा यूनिवर्सिटी और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय का पर्यटन होटल प्रबंधन संस्थान शीघ्र ही एमओयू साइन कर सकते हैं। प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने बताया कि दोनों विश्वविद्यालय अपने-अपने क्षेत्र के कोर एरिया में शोध और छात्रों के आदान-प्रदान पर विचार गहन विचार कर आगे प्रपत्र तैयार कर सकते हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने पुस्तकालय का भी भ्रमण किया, जहां डॉ. सुनील कुमार उपाध्याय ने डिजिटल लाइब्रेरी सहित तमाम जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर अमित साहू सुश्री विभावरी माथुर, धनेश द्विवेदी, मंजीता, लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे। विभाग की तरफ से सभी को गणेश जी की एक मूर्ति उपहार में दी गयी।
- द आगरा स्टोरी: धर्मांतरण रैकेट के सरगना रहमान के दो बेटों समेत तीन और गिरफ्तार, लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते थे - July 23, 2025
- Apollo Cancer Centre Hyderabad Felicitated Bone Cancer Survivors for Their Grit and Determination - July 23, 2025
- पलक शर्मा का विश्व एक्वाटिक्स चैंपियनशिप सिंगापुर 2025 में चयन - July 23, 2025