लखनऊ। राजधानी के हजरतगंज इलाके में स्थित लाल बहादुर शास्त्री भवन ‘एनेक्सी’ के थर्ड फ्लोर पर बुधवार को अचानक आग लग गयी। आग लगने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। चारों तरफ अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह हजरतगंज इलाके में स्थित लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) में अचानक आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आग एनेक्सी के थर्ड फ्लोर पर लगी है। आग लगने के बाद एनेक्सी में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गयी।
आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि अभी तक घटना में किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। लेकिन आग लगने की वजह से थर्ड फ्लोर पर जरूरी सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
पूर्व में भी एनेक्सी में कई बार लग चुकी हैं आग
उल्लेखनीय है कि यह पहली बार नहीं है जब एनेक्सी में आग लगी हो। इससे पूर्व भी एनेक्सी भवन में शार्ट सर्किट के चलते कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। साल 2018 में भी एनेक्सी के द्वितीय मंजिल पर स्थित गृह सचिव के कमरे में एसी के पैनल में अचानक आग लग गयी थी। हालांकि जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया है। जिस वक्त यह आग लगी थी उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एनेक्सी में मौजूद थे।
-एजेंसी
- Agra News: ग्रामीणों और गोताखोरों की सूझबूझ, तालाब में डूबी बच्ची को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया, हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर - August 27, 2026
- चंबल नदी के पिनाहट और उसेथ घाट पर स्टीमर संचालन ठप: रक्षाबंधन पर आवागमन बंद होने से यूपी-एमपी के सैकड़ों ग्रामीण परेशान - August 27, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला: बोले— ‘कमीशन ही भाजपा का मिशन है, बस चले तो पूरी पार्टी को ही बेच दें’ - August 27, 2026