मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बुधवार को दिल्ली की अदालत से बड़ा झटका लगा है। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। उन्हें ईडी की अर्जी पर 17 फरवरी को कोर्ट के सामने पेश होने को कहा गया है।
पांच समन पर भी पेश नहीं हुए केजरीवाल
बता दें कि दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पांच बार समन के बाद मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। इस पर ईडी ने दिल्ली की अदालत का रुख किया था। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
17 फरवरी को पेश होने के लिए कहा
अब कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को समन जारी करके 17 फरवरी को पेश होने को कहा है। खास बात है कि दो फरवरी को, दिल्ली के मुख्यमंत्री मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में पांचवीं बार ईडी के समन पर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने 18 जनवरी, तीन जनवरी, दो नवंबर और 22 दिसंबर को जारी किए गए चार समन को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था।
- आगरा में कोली गर्जना महासंघ का प्रथम स्थापना दिवस: केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल ने समाज को एकता और शिक्षा का दिया संदेश - July 6, 2026
- ’ग्रीन आगरा–स्वस्थ आगरा’ का संकल्प: महापौर हेमलता दिवाकर ने अंकोल का पौधा रोपित कर शुरू किया वृक्षारोपण महाभियान - July 6, 2026
- आगरा के सर्व ओमेक्स मॉल में हुड़दंग: कार सवार नाबालिगों ने पार्किंग में फोड़े पटाखे, मची अफरा तफरी - July 6, 2026