अगर आप आप आज आगरा के ताजमहल का दीदार करने चाहते हैं तो आपके पास सुनहरा मौका है। आज मंगलवार को बादशाह शाहजहां के 369 वां उर्स शुरु हो रहा है। यह उर्स तीन दिन तक चलेगा। पहले दिन 2 बजे के बाद से ताजमहल में आम लोगो का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
असली मजारों को दोपहर 2 बजे के बाद खोला जाएगा। सोमवार को उर्स की व्यवस्थाओं के संबंध में कमेटी ने बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया है कि 6 और सात फऱवरी को शाम को दक्षिणी गेट बंद हो जाएंगे।
वहीं 8 फरवरी को तीनों गेट सूर्यास्त के समय ही बंद होंगे। आपको बता दें कि 6 औऱ 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे से ताजमहल में सभी पर्यटकों का प्रवेश एकदम मुफ्त रहेगा।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने, बोली— हत्या नहीं, सुसाइड था; मेरा नाम किसी अधिकारी या नेता के साथ मत जोड़िए - October 15, 2026
- दिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ राहुल गांधी का कड़ा रुख: 10 जनपथ पर पीड़ित छात्रों के साथ की प्रेसवार्ता, बोले— किसी को नहीं बख्शेंगे - October 15, 2026
- राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो…भाजपा सांसद रवि किशन की फिसली जुबान; बाद में बात संभालते हुए कसा तंज - October 15, 2026