आगरा: सिटी बस संचालन का दायरा बढ़ाया जा रहा है। बिजलीघर चौराहे से खंदौली, आईएसबीटी से शाहदरा, नुनिहाई, टेढ़ी बगिया के लिए बसों का संचालन होगा। सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी ने इन सभी का किराया घोषित कर दिया है। शहर में 100 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है।
डेढ़ माह पूर्व आगरा कैंट स्टेशन से टूंडला तक बसों का संचालन शुरू किया गया था। यात्रियों की तेजी से बढ़ती संख्या को देखते हुए टूंडला के लिए और अधिक बसें चलेंगी।
एक माह पूर्व सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बैठक हुई थी जिसमें सिटी बस का दायरा बढ़ाने के लिए कहा गया था। नए रूट की तलाश के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने खंदौली, टेढ़ी बगिया, नुनिहाई सहित अन्य क्षेत्रों के लिए बसों के संचालन की संस्तुति की है।
एक अधिकारी ने बताया कि सिटी बस का किराया 12 से 60 रुपये प्रति यात्री है। वहीं एमजी रोड पर 28 बसों का संचालन किया जा रहा है। आने वाले दिनों में तीन से पांच बसों की संख्या में कमी की जा सकती है। इन्हें अन्य क्षेत्रों के लिए चलाया जाएगा।
- आगरा में बारिश के बीच बड़ा हादसा: जलभराव में अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलटा ऑटोरिक्शा, सवारियों की चीख-पुकार से मचा हड़कंप - August 7, 2026
- आगरा में बारिश से बेहाल जनजीवन: दीवानी कचहरी बनी दरिया, अधिवक्ताओं के चैंबरों में घुसा पानी, वकीलों ने दी आंदोलन की चेतावनी - August 7, 2026
- रांची में छात्र आंदोलन के दौरान स्याही फेंकने वाले शख्स ने लगाया ‘देशद्रोही’ होने का आरोप, कहा- ‘मुझे नेहा बोरा पसंद नहीं क्योंकि वह उमर खालिद का समर्थन करती हैं’ - August 7, 2026