उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। जज का शव फंदे से लटकते मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही डीएम—एसएसपी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर छानबीन कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि, जांच कुछ अहम कागज वहां पर मिले हैं। हालांकि, उसमें क्या लिखा है इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आ पायी है।
जानकारी के मुताबिक, सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय की जज ज्योत्सना राय शनिवार सुबह अपने कोर्ट में नहीं पहुंचीं। इसके बाद साथी जजों ने उनके नंबर पर फोन किया लेकिन रिसीव नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि, जज के आवास का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने धक्का देकर दरवाजे को खोला तब पुलिस अंदर दाखिल हो पाई। बताया जा रहा है कि, अंदर कमरे में पंखे से उनका शव लटका हुआ था। घटना की सूचना पर डीएम मनोज कुमार और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया। एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर छानबीन के दौरान कुछ अभिलेख मिले हैं, जो घटनाक्रम से संबंधित हो सकता है। सभी तथ्यों पर गहनता से जांच कराई जा रही है।
2019 में बनीं थीं सिविल जज
बताया जा रहा है कि, ज्योत्सना राय 2019 में सिविल जज बनी थीं। उनकी उम्र 29 साल बताई जा रही है। बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मस्जिट्रेट थीं। बदायूं में उनकी दूसरी पोस्टिंग थी। इससे पहले वह अयोध्या में भी तैनात रह चुकी थीं।
-agency
- सांसद सतीश गौतम का बोले: सरकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ ले रहे मुसलमान…अब क्या हमारी छाती पर चढ़ेंगे?’ - March 16, 2026
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026