सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल के शानदार दोहरे शतक के सहारे भारत ने विशाखापत्तनम टेस्ट की पहली पारी में 396 रन बनाए हैं. जायसवाल ने सबसे अधिक 209 रन बनाए. यह उनके करियर का पहला दोहरा शतक है.
यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 200 रन बनाए. उन्होंने लगातार दो गेंदों पर पहले छक्का और फिर चौका मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया. दोहरा शतक बनाने के तुरंत बाद वो 290 गेंदों पर 209 रन पर आउट हो गए.
छठे टेस्ट मैच में यह उनका पहला दोहरा शतक है. अभी तक के अपने छोटे से करियर में जायसवाल ने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं.
जायसवाल ने शनिवार को अपनी पारी कल के नाबाद 179 रन से आगे बढ़ाई. उनके साथ आर अश्विन खेल रहे थे. लेकिन वो 20 रन बनाकर आउट हो गए.
आज कुलदीप यादव ने 8 रन और बुमराह ने 6 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से एंडरसन, शोएब बशीर और रेहान अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए.
भारत के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने विशाखापत्तनम टेस्ट में अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा है.
यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 200 रन बनाए. उन्होंने लगातार दो गेंदों पर पहले छक्का और फिर चौका मारकर अपना दोहरा शतक पूरा किया. हालांकि दोहरा शतक बनाने के तुरंत बाद वो 209 रन पर आउट हो गए. उन्होंने कुल 290 गेंदें खेली.
छठे टेस्ट मैच में यह उनका पहला दोहरा शतक है. अभी तक के अपने छोटे से करियर में जायसवाल ने दो शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं.
जायसवाल ने शनिवार को अपनी पारी कल के नाबाद 179 रन से आगे बढ़ाई. उनके साथ आर अश्विन खेल रहे थे. लेकिन वो 20 रन बनाकर आउट हो गए.
-एजेंसी
- फरवरी में ही छूटने लगे पसीने! दिल्ली-NCR में शुरू हुआ पंखों का दौर, मार्च से पहले ही 34 डिग्री पहुंचा पारा - February 26, 2026
- आगरा-ग्वालियर हाईवे पर ‘काल’ बनकर दौड़ा डंपर: बाइक सवार दंपत्ति को बेरहमी से कुचला, तोड़ा दम - February 26, 2026
- शराब के नशे में ‘कत्ल-ए-भाई’: आगरा पुलिस ने हत्यारोपी छोटे भाई को दबोचा, लोहे की पाइप बरामद - February 25, 2026