यूपी की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद मोहम्मद नगर में जमीन की पैमाईश को लेकर बड़ा खूनी खेल हो गया। इसमें दंपति और बेटे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें फरदीन (55), हंजला पत्नी फरदीन (40) और ताज खा पुत्र फरदीन (20) की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हंजला की गोली लगने से मौके पर भी मौत हो गई। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक मोहम्म्द नगर में रहने वाले फरदीन का परिवार के ही लल्लन से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।
शुक्रवार को लल्लन और उसके साथियों का वीर फरदीन से विवाद हुआ। विवाद के दौरान लल्लन और उसके साथियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोली लगने से फरदीन उसकी पत्नी और एक ताज नाम के युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त पश्चिम राहुल राज और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे पड़ताल शुरू कर दी है।
-एजेंसी
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में ईसीआई की अहम बैठक: फॉर्म-6 और एसआईआर विवाद पर आयोग का बड़ा स्पष्टीकरण, कई कड़े प्रशासनिक फैसले - September 26, 2026
- वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत: चौथी मंजिल से गिरने से गई जान, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल - September 26, 2026
- नितेश तिवारी की ’रामायण’ के प्रमोशनल इवेंट में नजर आए दुनिया के सबसे पॉपुलर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट, हाथ जोड़कर लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे - September 26, 2026